
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बुलंदशहर: बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को महिला SDO का नाम लेकर अशोभनीय तरीके से गाना गाने और डांस करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना उस समय की है जब जूनियर इंजीनियर सजीव कुमार और उनके साथी निजीकरण के विरोध में बुलंदशहर से लखनऊ बस से यात्रा कर रहे थे।
यात्रा के दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें जेई सजीव कुमार “दे दे प्यार दे…” गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं और इसी बीच वे महिला SDO का नाम भी लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विद्युत विभाग ने इसे आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए कड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कर्मचारी द्वारा इस तरह का असभ्य व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी विरोध प्रदर्शन के दौरान ही क्यों न हो।




