
- रिपोर्ट: रामकुमार
अयोध्या: अयोध्या में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। रामनगरी के किन्नर समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाए।
किन्नरों ने आरोप लगाया कि हमले में धर्म पूछ कर निर्दोष लोगों को गोली मारी गई, जो बेहद निंदनीय है। इस जघन्य हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किन्नरों ने 2 मिनट का मौन भी रखा।
इस दौरान किन्नर समाज ने एकजुट होकर देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।
About The Author
Views:0





