
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
भारत सरकार ने देश के सभी मीडिया चैनलों को एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि वे सुरक्षा बलों की गतिविधियों का प्रसारण न करें और न ही किसी भी प्रकार के रक्षा अभियानों का सीधा प्रसारण करें।
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि लाइव कवरेज के दौरान अत्यधिक सावधानी बरती जाए, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई खतरा न आए। साथ ही, किसी भी ‘सूत्रों’ पर आधारित अपुष्ट जानकारी को प्रसारित करने से भी मना किया गया है।
यह एडवाइजरी भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र जारी की गई है, ताकि देश की सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़ी जानकारियों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
About The Author
Views:0





