
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अभिनेत्री यामी गौतम भी उनके साथ मौजूद रहीं।
बैठक में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हुए और प्रदेश में फिल्म निर्माण से संबंधित संभावनाओं पर चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यहां के खूबसूरत लोकेशन व बेहतर सुविधाएं फिल्ममेकर्स के लिए आकर्षक हैं।





