
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण चरण सोमवार को संपन्न हुआ। आज मुख्य शिखर पर कलश की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रों की विधि अनुसार वैदिक ब्राह्मणों की उपस्थिति में पूर्ण श्रद्धा के साथ की गई।
कलश स्थापना का पूजन कार्य सुबह 9:15 बजे आरंभ हुआ और लगभग 10:15 बजे मुख्य शिखर पर कलश को विधिपूर्वक स्थापित किया गया। यह प्रक्रिया पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई, जो मंदिर निर्माण के आध्यात्मिक महत्व को और भी बढ़ाती है।
अब इसके अगले चरण में, मुख्य शिखर पर ध्वजदंड की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। मंदिर निर्माण से जुड़े अधिकारियों और संत समाज ने इस ऐतिहासिक पल को अत्यंत पावन और गौरवपूर्ण बताया है।
About The Author
Views:0





