
रिपोर्ट: अमित कुमार
खबर अयोध्या से आज सिविल लाइन के एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार में अपराध के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और उसमें पुलिस का भी बड़ा रोल है हिस्ट्री सीटरों पर भी पुलिस हाथ नहीं डाल रही है सपा सांसद अवधेश प्रसाद कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है जिधर देखिए अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं शासन प्रशासन बेलगाम है किसी का कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है.



