
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व में आज ‘#गांव_चलो_अभियान’ के तहत अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा अंजना में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित ग्रामवासियों के साथ गांव का भ्रमण भी किया।
शोभायात्रा के दौरान आलोक सिंह रोहित ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About The Author
Views:0





