
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दे चुका था।
एसटीएफ ने सुशील नामक इस आरोपी को प्रयागराज स्थित रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। सुशील पर लूट, हत्या की कोशिश और कई अन्य गंभीर अपराधों के आरोप थे।
गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपित को लखनऊ लाकर उसकी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुशील लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
About The Author
Views:0





