
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
बरेली: शादी की सिल्वर जुबली (25 वीं सालगिरह) की पार्टी के दौरान पत्नी संग स्टेज पर डांस करते-करते कारोबारी की मौत हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं।
प्रेमनगर थाने के शाहबाद निवासी जूता व कपड़ा कारोबारी वसीम (50) की बुधवार को शादी की सिल्वर जुबली थी।
उनकी पत्नी फराह शिक्षिका हैं। वसीम ने सिल्वर जुबली धूमधाम से बनाने के लिए पीलीभीत बाइपास स्थित एक लॉन बुक किया था।
सूत्रों के मुताबिक हार्ट अटैक से वसीम की मौत हुईं है।



