प्रशासनिक अफसरों ने किया चारबाग का निरीक्षण

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में बेतरतीब खड़े वाहनों, अतिक्रमण और क्षतिग्रस्त फुट ओवर ब्रिज के मुद्दों की जांच के लिए डी.एम. लखनऊ के नेतृत्व में प्रशासनिक अफसरों का एक दल आज निरीक्षण करने पहुंचा। इस निरीक्षण में डी.एम. विशाख जी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, डी.आर.एम लखनऊ, डी.सी.पी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव, ए.सी.पी कैसरबाग रत्नेश सिंह, जी.आर.पी और नाका पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान अफसरों ने चारबाग क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और बढ़ते अतिक्रमण की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, फुट ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा का भी जायजा लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे तत्काल सुधारने और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।
About The Author
Post Views: 1





