
रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ (इटौंजा): नीलांश वाटर पार्क में बाउंसरों ने आए हुए पर्यटकों को पीटा। एक पर्यटक को कमरे में ले जाकर पीट रहे थे, बाउंसर।
पिटाई का तमाशा देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। पर्यटकों की भीड़ ने बाउंसरों द्वारा की जा रही पिटाई का विरोध किया।

विरोध पर नीलांश के बाउंसरों ने अन्य पर्यटकों को बेतो से जमकर पीटा। नीलांश वाटर पार्क में गए पर्यटको ने बड़ा आरोप लगया है।

वहा के बाउंसरों पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।



