
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: आईपीएल के पहले मैच के दौरान लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, जिससे प्रशासन के बड़े-बड़े दावे बेकार साबित हुए। सुल्तानपुर रोड पर लंबा जाम लगा और शहीद पथ पर घंटों तक लोग फंसे रहे, जो प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल बन गया।
इस जाम से निपटने के लिए महीनों पहले अधिकारियों द्वारा तैयारी की गई थी और कई बैठकें भी आयोजित की गई थीं, लेकिन ग्राउंड जीरो पर सबकुछ विफल हो गया। पहले ही मैच में ट्रैफिक व्यवस्था फेल होने से प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई।
आईपीएल के दौरान लखनऊ में 7 मैच होने हैं, लेकिन पहले ही मैच में यह स्थिति देखने को मिली, जिससे जनता घंटों जाम में फंसी रही और सड़क पर संघर्ष करती रही।
अधिकारियों की यह पूरी तैयारी धरातल पर नहीं उतरी और अब उनके बड़े-बड़े दावे पूरी तरह से फेल हो गए हैं। जाम में फंसे लोग अब प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि क्या आने वाले मैचों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी?



