
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने लोगों को स्वच्छ और सस्ता पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्लीवाले महंगे पानी से छुटकारा पा सकेंगे, क्योंकि शहर भर में 5000 जगहों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।
दिल्ली की जल मंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि यह कदम शहर में पानी की सुलभता और गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। पहले चरण में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिससे वहां आने वाले लोग आसानी से स्वच्छ पानी प्राप्त कर सकेंगे।
इस पहल से न केवल दिल्लीवालों को सस्ते और सुरक्षित पानी की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह पर्यावरण की दृष्टि से भी फायदेमंद होगा, क्योंकि लोग पानी खरीदने के बजाय इन एटीएम से पानी प्राप्त कर सकेंगे।



