
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनंद
लखनऊ।
गोमतीनगर स्थित SRS सिनेमा के सामने दो दोस्तों के बीच नशे की हालत में हुई बहस अचानक हिंसक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी।
कंधे के पास लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
गोली लगने से शिवांश घायल हो गया, जिसे कंधे के पास चोट आई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवांश को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
आरोपी मित्र मनीष पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही गोमती नगर इंस्पेक्टर और DCP पूर्वी शशांक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी दोस्त मनीष को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।



