
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ते हुए नजर आ रहा है। पुलिस चौकी के ठीक सामने एक गली में खड़ी डिजायर गाड़ी पर अपराधियों ने ईट और पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित राम उजैर ने थाना राम जन्मभूमि में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
राम उजैर ने आरोप लगाया है कि उनके विपक्षी आशीष, गौतम और अमर ने रंजिशन उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ा। यह घटना रात्रि 11:00 बजे के आसपास हुई थी। पूरा मामला थाना राम जन्मभूमि के कटरा पुलिस चौकी के पास का है।

पीड़ित ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है।
About The Author
Views:0





