
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बरेली में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कचहरी रोड पर डिप्टी एसपी के सरकारी बंगले में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में सीओ यशपाल सिंह का पूरा बंगला जलकर राख हो गया। आग में पिस्तौल की मैगजीन, घरेलू सामान, सरकारी गाड़ी और महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए।
पुलिस को शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने का संदेह है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
About The Author
Views:0





