
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: दरअसल होली और जुमा एक हैं दिन होने के चलते सभी मुसलमानों ने जूमें की नमाज़ 12:30 बजे के बजाए दोपहर 2:00 बजे के बाद शहर भर में अदा करने का किया था फैसला वही दूसरी ओर हिंदू समुदाय के लोगों ने जूमें को देखते हुए होली को 12:30 बजे तक खत्म करने का फैसला लिया था।
गंगा जमनी तहज़ीब की मिसाल पेश की लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित नानकनगर के लोगों ने जहां एक तरफ हिंदू लोग रंग खेल रहे है वहीं दूसरी ओर मुसलमान नमाज़ पढ़ने निकले जिन्हें हिंदू लोगों ने देख उनको वह से आसानी से निकाला और नमाज़ पढ़ने जाने दिया वही नमाज़ पढ़ के लौटे मुसलमान भाईयों ने हिन्दू भाइयों को होली की मुबारकबाद पेश करते हुए उनसे हाथ भी मिलाया तो वही हिन्दू समुदाय के लोगों ने रमज़ान की भी शुभकामनाएं दी।
About The Author
Views:0





