
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान एसटीएफ और वजीरगंज पुलिस ने कैसरबाग बस स्टैंड से एक महिला तस्कर मुस्कान तिवारी को गिरफ्तार किया है। मुस्कान जौनपुर के रुदौली की निवासी है और मेरठ से लखनऊ में अवैध असलहों की खेप लेकर आई थी।
एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। महिला के पास नकदी और अवैध असलहों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने मुस्कान को वजीरगंज पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।
About The Author
Views:0





