
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: आगरा के नौबरी प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं के बीच लठ्ठमलट्ठा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के साथ लठ्ठमलट्ठा करती दिख रही हैं, और इसमें शामिल शिक्षिकाओं का कहना जा रहा है कि एक शिक्षिका को निलंबित किया गया है।
वीडियो में यह भी सुना जा रहा है कि निलंबित शिक्षिका अपने पति के साथ स्कूल आई थी, और साथ ही स्कूल के गेट को तोड़ने की बातें भी की जा रही हैं। हालांकि, इस घटना की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यह वीडियो आगरा के उस प्राथमिक विद्यालय का है जहां शिक्षिकाएं आपस में भिड़ती हुई नजर आ रही हैं, और घटना के बारे में हर कोई जानने को बेताब है।
About The Author
Views:0





