
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: आज जुमे की नमाज़ के बाद वक्फ़ बिल के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन लखनऊ के बड़े इमामबाड़े की आसिफी मस्जिद में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने वक्फ़ बिल को वापस लेने की मांग की। बड़ी संख्या में नमाज़ी इकट्ठा हुए और मौलाना कल्बे जवाद की अध्यक्षता में विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह वक्फ़ बिल कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए लाया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गद्दारी नहीं की, तो यह बिल कभी पास नहीं होगा।

विरोध में शामिल लोगों ने वक्फ़ बिल को “सांप का बिल” करार दिया और इसकी कड़ी आलोचना की।
About The Author
Views:0





