
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है, जिसके बाद वे अब जेल से बाहर होंगे। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत के लिए कुछ शर्तें तय की हैं।
इन शर्तों में प्रमुख हैं- अब्बास अंसारी को लखनऊ के सरकारी विधायक आवास में ही रहना होगा, और यदि उन्हें शहर से बाहर जाना हो तो जिला जज और लखनऊ पुलिस को सूचित करना होगा। इसके अलावा, वे बिना कोर्ट की इजाजत के उत्तर प्रदेश से बाहर नहीं जा सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी शर्त लगाई है कि अब्बास अंसारी अपने ऊपर लंबित मुकदमों को लेकर कोई बयान नहीं देंगे।
About The Author
Views:0





