
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: वज़ीरगंज थाना क्षेत्र की हाता चौकी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और वज़ीरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की।
28 फरवरी को आशीष मिश्रा नामक व्यक्ति का आईफोन गुलाब टाकीज के सामने लूटा गया था, जिसके बाद लुटेरे फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
शहीद स्मारक के पास से पुलिस ने तैय्यब और मो. सद्दाम नामक दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से लूटा हुआ आईफोन, एक अन्य मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद की गई।
About The Author
Views:0





