
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
नई दिल्ली।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। आपको बताते चले कि इस पत्रिका में सशस्त्र बलों के जवानों की वीरता, देशभक्ति और बलिदान पर कविताएँ, साथ ही मंत्रालय के कर्मियों द्वारा सरकार की नीतियों पर लिखे गए लेख शामिल हैं। इस पत्रिका का उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों की रचनात्मकता को प्रेरित करना और उन्हें हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जो देश के असली हीरो है।उनकी बलिदान की कहानी प्रस्तुत करती है।
ये पत्रिका उनके साहस की और वीरता, देश के प्रति जनून और प्यार को बया करती है। ये पत्रिका हमें उन सूर्यवीरो की याद दिलाती है।
About The Author
Views:0





