
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
मोहनलालगंज: मंगलवार को मोहनलालगंज कोतवाली में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होली और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियों पर चर्चा करना था।
बैठक में एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर अमर सिंह ने विशेष रूप से होली के महत्व पर प्रकाश डाला। एसीपी वर्मा ने कहा कि होली भाईचारे और एकता का त्योहार है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से अपील की कि वे रंग-गुलाल के साथ सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं।
पीस कमेटी की इस बैठक का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुल कर मनाने का संदेश देना था। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
बैठक में मोहनलालगंज क्षेत्र के सभी संभ्रांत लोग भी मौजूद थे।
About The Author
Views:0





