
- रिपोर्ट: आलम अंसारी
हापुड़:
आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा होली पर प्राकृतिक तरीकों से हर्बल गुलाल बनाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की दीदियों को इसके लिए बधाई दी है तथा उनसे हर्बल गुलाल भी क्रय किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह गुलाल पूर्णतः ऑर्गेनिक व बिना केमिकल से बनाए गए हैं जो की हस्त निर्मित भी है जो भी व्यक्ति इन गुलाल को क्रय करना चाहता है वह विकास भवन में संचालित प्रेरणा कैंटीन से इन रंगों को खरीद भी सकता है।


