
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: जोन 6 अम्बर गंज में जल संकट के कारण 400 परिवार परेशान हो गए हैं। एक महीने से समरसेबिल की खराबी के कारण क्षेत्रीय निवासियों को पानी के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते इलाके के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
पानी की भारी कमी से परेशान होकर कम से कम 45 परिवारों ने अपने घरों को छोड़ने का फैसला किया और पलायन कर गए हैं। इस जल संकट के खिलाफ क्षेत्रीय वासियों ने हाथों में बाल्टी और वाटर कूलर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
हालांकि, यह अफसोस की बात है कि प्रशासन अभी भी इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब करेगा और इन परेशान परिवारों को राहत कब मिल पाएगी।
About The Author
Views:0





