
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अपर निदेशक चिकित्सा एपी भार्गव ने हाल ही में औचक निरीक्षण करते हुए जिला चिकित्सालय का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया, जहां पर ओपीडी करते हुए डॉक्टर से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, अपर निदेशक चिकित्सा ब्लड बैंक भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और मरीजों से बाहर से दवाइयाँ लिखे जाने की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान, सीएमएस को उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
About The Author
Views:0





