
मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के तहत पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उपमुख्यमंत्री के आगमन पर हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की भी विशेष उपस्थिति रही।


