
-महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम, जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने की सहभागिता
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya: महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या की ओर से गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे रकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी अभिषेक दत्त उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात सायं 7 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम, जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, जिला सचिव पंकज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय यादव धर्मेंद्र फास्टर, मुस्लिम शेख एससी एसटी प्रकाश के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद निकाले गए मशाल जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




