
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। चंदौली अलीनगर पुलिस ने इन्नोवा वाहन से 6 कुंतल 50 किलोग्राम गौमांस बरामदगी के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 20 अक्टूबर की सुबह करीब 9:35 बजे मुगलसराय के कसाब मोहल्ला स्थित स्लाटर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को अलीनगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक इन्नोवा वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 6 कुंतल 50 किलोग्राम गौमांस और दो चापड़ बरामद हुए। पुलिस ने मौके से फैयाज कुरैशी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वाहन चालक गुड्डू और उसमें सवार मोहम्मद राशिद कुरैशी मौके से फरार हो गए थे।
घटना के संबंध में थाना अलीनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद कुरैशी (26) पुत्र युसुफ कुरैशी उर्फ इशू, निवासी कसाई मोहल्ला उर्फ कसाब मोहल्ला, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 640/26 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस फरार वाहन चालक गुड्डू की तलाश सहित मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह (चौकी प्रभारी जफरपुर) और हेड कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।




