
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी/चंदौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत किसान कल्याण केंद्र, नियामताबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को चना के मिनीकिट बीज का निशुल्क वितरण किया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने किसानों को उन्नत एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृषि क्षेत्र में निवेश तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कृषि विभाग के अनुसार रबी सीजन के लिए तोरिया, अलसी, सरसों, चना, मटर और मसूर समेत विभिन्न फसलों के मिनीकिट का आवंटन प्राप्त हो चुका है। चयनित किसानों को शासकीय बीज गोदामों के माध्यम से बीज वितरित किए जा रहे हैं। ई-लॉटरी से बुकिंग कन्फर्म होने पर किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजा जा रहा है।
जनपद को अलसी के 960, सरसों के 600, चना के 800, मटर के 150 और मसूर के 500 मिनीकिट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा भारत सरकार से चना के 219 तथा मसूर के 258 मिनीकिट भी आवंटित हुए हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 25 लाभार्थी किसानों को चना के मिनीकिट बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदीप कुमार (BGI) चंदौली, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, डॉ. संजय कुमार (ADO कृषि), गोदाम प्रभारी अरिहंत भारती समेत अनामिका कुमारी, संजीव कुमार कश्यप, रामरथी, रोहित, निशांत, जूही कुमारी, कुसुम सहित विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।





