
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चोरी-लूट तथा महिला संबंधी अपराधों के सफल अनावरण और वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दशाश्वमेध थाना पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर आरोपों से जुड़े एक मामले में वांछित 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं प्रभारी निरीक्षक थाना दशाश्वमेध के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम विश्वास उर्फ मोनू विश्वास पुत्र दीपु विश्वास, निवासी डी-34/31 गणेश महल, थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार एक महिला द्वारा थाना दशाश्वमेध में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने समेत अन्य आरोप लगाए गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना दशाश्वमेध में मुकदमा संख्या 0182/2026 धारा 77/69/89/351(3)/352/126 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।
मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक 08 सितम्बर 2026 को प्रयागघाट, थाना दशाश्वमेध क्षेत्र से शुभम विश्वास उर्फ मोनू विश्वास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का एक पूर्व आपराधिक मामला भी दर्ज है। इसमें मु0अ0सं0-0279/2018, धारा 392 भादवि, थाना लंका, वाराणसी का उल्लेख किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विजय कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी देवनाथपुरा, थाना दशाश्वमेध; हेड कांस्टेबल तारिक अनवर; कांस्टेबल राजन सिंह तथा कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोट: महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर होगी। गिरफ्तारी या मुकदमा दर्ज होना अपने आप में आरोप सिद्ध होने के समान नहीं है।



