
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व से संचालित 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इस ट्रेन के 18 अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, 04137 ग्वालियर-बरौनी द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को किया जाएगा। वहीं, 04138 बरौनी-ग्वालियर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन का मार्ग, समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा।
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसएलआर/डी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच शामिल है।
रेल प्रशासन के इस निर्णय से ग्वालियर, बरौनी और मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।





