
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। चंदौली के अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 18.90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर 2 अगस्त 2026 की शाम जीटीआर रेलवे ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 45 टेट्रा पैक 8PM और 60 टेट्रा पैक ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 18.90 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतीक कुमार (20) और राजा कुमार (20) के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
इस मामले में थाना अलीनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




