
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों में आए शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतों का प्रभावी समाधान कराया जा रहा है।




