
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई को आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया गया तथा युवाओं के साथ धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया गया, जिसकी किसान यूनियन ने कड़ी निंदा की है।

ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन ने तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। पहली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग। दूसरी, लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग। और तीसरी, देशभर में विभिन्न परीक्षाओं में यदि किसी की लापरवाही से अभ्यर्थियों को नुकसान होता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग।
किसान यूनियन ने केंद्र सरकार से इन मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की है।





