
बाराबंकी
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) यूजी में बाराबंकी जिले के 18 होनहारों ने परचम लहराया है । गुरुवार की रात घोषित परिणाम के बाद उत्तीर्ण छात्रों के परिवारजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि पहले प्रयास में इंटरमीडिएट के साथ ही नीट परीक्षा में 3418 वीं रैंक प्राप्त करने वाले छात्र पियूष मिश्र सहित 11 छात्रों की प्रतिभा सामने देखने को मिली है। सफल छात्रों के परिवार में खुशी के साथ ही उनके विद्यालयों में भी अभिनंदन की तैयारी तेज कर दी गई है। लखनऊ से सटे जिला बाराबंकी के श्री साईं इंटर कालेज बढ़ेल के 11 छात्र इस परीक्षा में सफल हुए है। छात्र रणवीर बैसवार ने 4429 वीं रैंक हासिल की है। छात्र अनिमेश सिंह ने 5623 वीं रैंक हासिल की है। रामपुर के रहने वाले चेतराम की होनहार पुत्री अंशिका ने 5862 वीं रैंक, मसौली निवासी अनन्या पटेल ने 10288 वीं रैंक व हरख निवासी मास्टर तेज नारायण की पोती अनन्या सिंह ने 10964 वीं रैंक हासिल कर गांव हरख के साथ साथ पूरे जिले का मान बढ़ाया है। आपको बताते चले कि सीमित संसाधनों के बावजूद अनन्याने यह सब कर दिखाया अनन्या सिंह के पिता डॉ पीयूष कुमार सिंह डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में लैब पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है।
अनन्या सिंह ने मीडिया से साझा किये अपने पल।
अनन्या सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने स्कूल कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी कड़ी मेहनत व लगन पर ज्यादा ध्यान दिया। जिसका यह परिणाम है और अगर मन से ठान लिया जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है अनन्या सिंह मध्यमवर्गीय परिवार से आती है अनन्या सिंह डॉक्टर बनने का सपना अब होगा पूरा। वही ग्राम फतहाबाद निवासी रचना सिंह ने 12153 वीं, आयुषी वर्मा ने 14127, छात्र उदयराज ने 15465, अमन सिंह ने 18399 वीं, राज वर्मा ने 18969 वीं रैंक अर्जित की है। जैदपुर के श्री साई इंटर कालेज के सुवश,अनन्या पटेल,आर्यवीर सिंह, रचना सिंह, उदय राज, सृष्टि सिह, फरहान, पीयूष मिश्रा, व छात्र नायला उबैद ने 6832 आल इंडिया रैंक हासिल की है। आवास विकास निवासी प्रधानाचार्य डा. नन्हें सिंह की पुत्री सृष्टि सिंह की 5936 वीं रैंक, दरियाबाद के सराय शाह आलम के फरहान ने 5250 वी रैंक, हैदरगढ़ के ग्राम भिखरा निवासी पीसीएस अधिकमी अजय प्रेम सिंह के पुत्र सुयश सिंह ने 3710 व सादेमऊ निवासी आर्यवीर सिंह ने 7275 वीं रैंक, पवैयाबाद के अमन सिंह ने 8717 वीं रैंक व रामनगर के कटहरी सेमराय के आदर्श सिंह ने 12862 वीं रैंक हासिल की है।
होनहारों ने बताया अनुभव सफलता से उत्साहित छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालयों के शिक्षकों को श्रेय दिया। सभी होनहारों का कहना है कि शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गये टापिक का घर पर बार-बार रिवीजन करने से तथा लगातार माक टेस्ट करवाए जाने से सफलता मिली है। श्री साई कालेज बड़ेल के प्रबंधक ने बताया कि उनके 11 विद्यार्थी सफल होने से शिक्षकों की मेहनत सफल होने से सभी में खुशी की लहर है।




