
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज थाना पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने एक मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, थाना पूरामुफ्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2026 (विभिन्न धाराएं, बीएनएस) में वांछित मो. एहतेशाम (25 वर्ष) और अबु उजैफा (19 वर्ष) को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर शुद्ध डेयरी के सामने गली, बमरौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों पर पूर्व में भी थाना पूरामुफ्ती में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई थाना पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने की।





