
-‘लक्ष्य पर अटल रहना और कठिन संघर्ष ही सफलता की कुंजी’: प्रदेश सचिव रणजीत गोस्वामी
-होटल अवंतिका में आयोजित समारोह में ग्रामीण-शहरी क्षेत्र के टॉपर्स को मिले मेडल-पैन किट
रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। गोस्वामी समाज सेवा समिति मंडल अयोध्या द्वारा बाईट शनिवार को स्थानीय होटल सिविल लाइन में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को सम्मानित किया गया।
20 मेधावियों को किया गया सम्मानित
समारोह में हाई स्कूल व इंटर के लगभग 20 टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से श्रेयस गोस्वामी, देवांश गिरि, सचिन गोस्वामी, मीनाक्षी गोस्वामी, अनुष्का गिरि, सक्षम गिरि आदि शामिल रहे। सभी को मेडल, पैन किट और फूल-मालाएं भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।
सही सोच और संघर्ष से मिलती है सफलता
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट रामकृष्ण गोस्वामी ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रणजीत गोस्वामी ने कहा, ‘छात्रों को अपने लक्ष्य पर अटल रहना चाहिए। भटकाव से बचकर एकाग्रता से पढ़ाई करें।’
कोषाध्यक्ष अनिल गिरी ने कहा, ‘कठिन संघर्ष और सही सोच पर कार्य करना ही सफलता की कुंजी है। असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीढ़ी बनाएं।’ संरक्षक बाबा लल्लन गिरि ने सभी मेधावियों को मेडल प्रदान किए।
जिला उपाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ने छात्रों को पैन किट व फूल-मालाएं भेंट कीं। जिला सचिव राकेश गोस्वामी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। जिला महिला अध्यक्ष अर्चना गोस्वामी ने छात्रों और अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद किया।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र मोहन गोस्वामी ने आए हुए सभी बच्चों, अभिभावकों और मीडिया पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समाज ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ाता रहेगा।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यगण व मातृशक्तियां बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। दुर्गेश गिरि, पंकज गोस्वामी, रक्षाराम गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, तनिष्क गिरि समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या नारायण गिरी और मीडिया प्रभारी कमलेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।




