
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या के रायगंज स्थित जैन मंदिर के प्रांगण में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की पावन जन्मभूमि मे जैन तीर्थ बड़ी मूर्ति में भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर 19 जून को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने करकमलों से तीर्थ प्रवेश द्वार एवं 101 भगवान जैन मंदिरों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जैन धर्म की अहिंसा, सत्य और मानव कल्याण की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या केवल भगवान श्रीराम की नगरी ही नहीं, बल्कि विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
लोकार्पण के उपरांत श्रद्धालुओं ने नव निर्मित प्रवेश द्वार एवं जैन मंदिरों के दर्शन किए। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु,संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।




