
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गैंगवार इंस्टीट्यूट में आज दोपहर फिल्म “ड्रॉप आउट” को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म “ड्रॉप आउट” के ट्रेलर, गीतों एवं विशेष दृश्यों का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने फिल्म के विषय, प्रस्तुति और सामाजिक सरोकारों को सराहा तथा इसकी कहानी को युवाओं से जुड़ा हुआ और प्रेरणादायक बताया गया।
आपको बता दूं कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ, बाराबंकी, व उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ साथ फिल्म की शूटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हज़रत गंज स्थित गैंगवार इंस्टीट्यूट परिसर में दो दिनों तक भी फिल्माया गया था। इस कारण संस्थान के विद्यार्थियों और प्रबंधन के लिए यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता था। फिल्म से जुड़े कई दृश्य इसी परिसर में शूट किए गए हैं, जिससे दर्शकों में फिल्म को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिली।

फिल्म “ड्रॉप आउट” के निर्माता उमाशंकर यादव का फिल्म को लेकर कहना है कि या फिल्म पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है और युवाओं के साथ साथ सबके लिए प्रेरणादायक है आपको बता दूं कि इस फिल्म का निर्देशन ओंकार पेठकर ने किया है। उन्होंने समाचार TODAY 24 चैनल से बात करते हुए कहा यह एक ऐसी फिल्म है जो आजकल के बच्चों के लिए एक प्रेरणादाई है कि उनके मां-बाप यह चाहते हैं कि बच्चे हमारे डॉक्टर या इंजीनियर बने लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद आप को ऐसा लगेगा कि युवा जिस भी फील्ड में जाना चाहता है उस फील्ड में वो अच्छा काम कर सकता है।
बच्चों को अन्य फील्ड के लिए भी मौका देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने इस फिल्म के माध्यम से यही दिखाने का प्रयास किया है। इस फिल्म में तनुष्का शर्मा और उदय सिंह प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म शिक्षा, युवाओं के सपनों, करियर के दबाव और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे विषयों को संवेदनशीलता के साथ दर्शाने का काम किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं और फिल्म की सफलता की कामना की।
“ड्रॉप आउट” फिल्म को 29 मई 2026 से देशभर में बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है।



