
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। जिला क्षय रोग नियंत्रण टीम ने मंगलवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1 जून 2026 से 22 जून 2026 तक क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शहर की मलीन बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
अभियान के दौरान लोगों की ब्लड जांच और एक्स-रे किए जाएंगे तथा संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जाएगा।
निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




