- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी मडुवाडीह थाना क्षेत्र क्षेत्र स्थित डिहवा रविदास मंदिर इलाके में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता गीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि लालता प्रसाद हरिजन, उनके परिवार और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमला किया। मारपीट के दौरान पीड़िता के बेटे का सिर फट गया, जबकि घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र स्थित डिहवा रविदास मंदिर इलाके में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता गीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि लालता प्रसाद हरिजन, उनके परिवार और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमला किया। मारपीट के दौरान पीड़िता के बेटे का सिर फट गया, जबकि घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।