
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल के अवसर पर अयोध्या नाका स्थित नवीन मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Ajay Sonkar के नेतृत्व और स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जाति और धर्म की कोई बंदिश नहीं है तथा हर व्यक्ति इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकता है।
भंडारे के आयोजक अजय सोनकर उर्फ अज्जू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना से की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं और मंडी में मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।





