
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन में पुलिस उपायुक्त के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में थाना सिगरा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास कुछ व्यक्ति राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से गाली-गलौज एवं बदतमीजी कर रहे हैं। इस पर थाना सिगरा पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहां पांच अभियुक्तों को उक्त कृत्य करते हुए पाया गया।
पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किंतु अभियुक्तगण नहीं माने और पुलिस से भी अभद्रता करते हुए फौजदारी पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पांचों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





