
- 40 हजार महिलाओं से संवाद और काशी विश्वनाथ दर्शन से गूंजेगा बनारस
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल, मंगलवार को अपने दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री शाम 4:00 बजे शहर पहुंचकर बरेका ग्राउंड में लगभग 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे, जो इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके बाद वे बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।अगले दिन 29 अप्रैल, बुधवार की सुबह 8:00 बजे प्रधानमंत्री का काफिला डीएलडब्ल्यू से रवाना होकर लहरतारा पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगा, जहां वे बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।
इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत करीब 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो बताया जा रहा है, जिसे अब तक का सबसे लंबा रोड शो माना जा रहा है। पूरे मार्ग को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और जगह-जगह स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है।
रोड शो के दौरान पांच प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का विशेष स्वागत किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और उनकी सक्रिय भागीदारी का संदेश भी देगी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर को हाई अलर्ट पर रखा है।
काशी की गलियां, चौराहे और प्रमुख मार्ग उत्साह और सजावट से सजे हुए हैं। पूरा शहर इस भव्य आयोजन के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहा है। यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई ऊंचाई देने वाला भी साबित हो





