
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर–अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए कुल 3 फेरे लगाएगी।
05056 गोरखपुर–अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 18 व 25 अप्रैल तथा 2 मई 2026 (शनिवार) को गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान करेगी और कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
वापसी में 05055 अलीपुरद्वार–गोरखपुर विशेष ट्रेन 19 व 26 अप्रैल तथा 3 मई 2026 (रविवार) को अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी तथा प्रथम श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर बिहार और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।





