
समाचार टूडे वाराणसी
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने उज्जैन के आयुक्त के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को सुचारु और सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के लिए आधुनिक तकनीकों और व्यवस्थाओं का आदान-प्रदान करना है। इसके तहत दोनों मंदिर प्रशासन एक-दूसरे के अनुभव, प्रबंधन प्रणाली और तकनीकी उपायों को साझा करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से विशेष पर्वों और त्योहारों के दौरान होने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, सुरक्षा, सुविधा और दर्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।




