
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या/लखनऊ: संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से पेंशन बहाली को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की गई है। समिति द्वारा जारी पत्र में सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई है।
पत्र में कहा गया है कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है। समिति का मानना है कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, जिससे भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

समिति ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लेकर सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी इस दिशा में निर्णय लिया जाना चाहिए।
पेंशनर्स का कहना है कि 25 मार्च 2026 को ‘दिवस’ के रूप में मनाकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया गया है। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





