- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: चंदौली ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक बड़ी पहल के रूप में HDFC बैंक ने चकिया के 12 चयनित गांवों में अपनी नई ‘परिवर्तन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत लगभग 1500 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और गांवों की तस्वीर में बदलाव लाने का दावा किया गया है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, ग्रामीण विकास, शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को भी मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण जीवन में सुधार और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। HDFC बैंक के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि योजना का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और लाभार्थियों तक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की योजनाओं से ग्रामीण इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होगी और समाज के कमजोर वर्गों को सीधे लाभ मिलेगा।




